अभी,अभी साल 2009 समय की गर्त में चला गया था,और नववर्ष का जन्म हुआ था,यह तो था,अंग्रेजी कलेंडर के हिसाब से था, परन्तु हिंदी कलेंडर के अनुसार साल लोहड़ी से नववर्ष का आगमन हुआ है, चारो ओर ढोल की आवाजें,अग्नि जला कर उसमें पोपकोर्न,मूंगफलियाँ,रेवरी डालना और और भेंट स्वरुप उपहार के तोर पर देना,सब और खुशियों का वातावरण, मेरी तो कामना है,इस प्रकार का वातावरण हर वर्ष रहें,और इस लोहड़ी के पर्व पर उलास्सित हो कर यह कहना
सहसा एक रोमांच पैदा कर देता है, और हो जाता है,ढोल की थाप पर भंगरा और गिद्दा,सहसा पैर अपने,आप थिरकने लगतें हैं ,चारो और मस्ती ही मस्ती,खेतों में सरसों की फसल खड़ी हो जाती है |
अभी तो नाचते,गाते रात बीत गयी थी,और जब आंख खुलती है,तो होती है मकर संक्रांति
मतलब की पवित्र घाटों में विशेषकर गंगा के घाटों में,स्नान करने का दिन,लोहड़ी तो आरम्भ हुई थी पंजाब से और नीचे चल कर आ गयें उत्तर परदेश,जहाँ पर मकर संक्रांति का विशेष महत्व है,स्नान,ध्यान,जप दान का दिन ,पंजाब के बाद उत्तर परदेश का विशेष दिन मकर संक्रांति |
और नीचे चलते हैं तो आ जाता है,केरल में ओणम का पर्व,जो कि लोहड़ी वाले दिन ही होता है
इस ओणम के पर्व पर,केरल के समुन्दर के पानी में,एक साथ नावों पर चलते हुए,एक समां सा बांध देते हैं, केरल में इस दिन होती है,नौका दोड,और एक साथ पानी में चलते हुए चप्पू,इस परतिस्पर्धा में दोड में,आगे निकलना एक नया सा आनंद देता है|
यह है,हमारे भारत का अनेकता में एकता का प्रमाण, हम लोग भी इस अनेकता में एकता का स्वरुप दिखाएँ,कश्मीर से लेकर कनाय्कुमारी तक
सब भाई,बहनों,माताओं,पिताओं,बेटे,बेटियों को लोहड़ी,मकर संक्रांति,ओणम की शुभकामनायें |